Auraiya News: मृत शिशु को जन्म देने के अगले दिन प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप
औरैया, अक्टूबर 10 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। कस्बे के भरथना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मृत शिशु को जन्म देने के अगले दिन 24 वर्षीय प्रसूता की हालत बिगड़ गई। उसे कानपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने निजी अस्पताल के संचालक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।क्षेत्र के भटौली गांव निवासी 24 वर्षीय आइशा पत्नी सुरजीत को बुधवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन उसे एरवाकटरा स्थित सरकारी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने हालत देखते हुए प्रसूता को सैफई रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे कस्बे के भरथना रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह महिला ने मृत शिशु को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत में सुधार बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.