औरैया, जुलाई 15 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के अड्डा गनेश मोहल्ले में मुर्गे के मीट को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। एक महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार 13 जुलाई की शाम पड़ोस में रहने वाले युवक ने रुपये देकर मुर्गे का मीट बनवाया था। उसके देर से पहुंचने पर घर के बच्चों ने मीट खा लिया। रात में मीट लेने पहुंचे युवक को यह बात बताई गई तो कहासुनी शुरू हो गई। बीच-बचाव के दौरान रुपये लौटाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद तीन लोग लाठी-डंडों से लैस होकर घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए घ...