Auraiya News: मुख्यमंत्री से मिले पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा
औरैया, अक्टूबर 10 -- Auraiya News: कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनके साथ औरैया के जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे भी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र की राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को जिले की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठन की गतिविधियों और जनहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे का नाम औरैया सदर विधानसभा सीट से टिकट के दावेदारों में चर्चा में है। ऐसे में पूर्व सांसद के साथ मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.