औरैया, जुलाई 19 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर और मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन पर बिधूना विकास खंड की ग्राम पंचायत भिखरा में गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस अमृत सरोवर पर जलकुंभी और घास का कब्जा है तथा जहां धरातल पर कोई कार्य दिखाई नहीं देता, उसी सरोवर के नाम पर मनरेगा के लाखों रुपये के मस्टर रोल फीड कर दिए गए। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मामले की स्थिति ग्रामीणों के अनुसार अमृत सरोवर पर मनरेगा के तहत 16 जून से 29 जून तथा 7 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक कार्य दर्शाया गया है। उनका आरोप है कि इन दोनों अवधियों के लिए क्रमश: करीब 3.22 लाख रुपये और 1.68 लाख रुपये के मस्टर रोल फीड किए गए हैं। जबकि...