Auraiya News: मारपीट के आरोप में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
औरैया, जुलाई 11 -- Auraiya News: अजीतमल। अटसू क्षेत्र के ग्राम नगला शहतू में मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला पीड़ित की तहरीर पर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ग्राम नगला शहतू निवासी गुरुप्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि दो जुलाई को बकरियां चराने के दौरान गांव के महेश चंद्र तथा उनके पुत्र आशु और शनि ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि बाद में घर पहुंचने पर आरोपियों ने उनके पुत्र जबर सिंह और विक्रम सिंह के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: जमीनी विवाद में बुजुर्ग व बेटे पर हमला, तीन नामजद पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.