औरैया, जुलाई 12 -- Auraiya News: फफूंद, संवाददाता। नगर के अछल्दा चौराहे पर युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपितों की तलाश में जुट गई है। हालांकि आपका हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित की तहरीर के अनुसार वह शनिवार को अछल्दा चौराहे पर अपनी बाइक के पास खड़ा था। इसी दौरान आरोपित वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसकी बाइक गिरा दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लात-घूंसों और डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर बढ़े तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पीड़...