औरैया, अक्टूबर 25 -- Auraiya News: सहायल। सहायल पुलिस ने मारपीट और धमकी देने के मामले में वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे घर के दरवाजे से पकड़कर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में वांछितों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ शनिवार को कार्रवाई की। टीम ने सहार थाना क्षेत्र के सूखमपुर गांव निवासी 55 वर्षीय सुखराम पुत्र रामसनेही को उसके घर के दरवाजे से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, सुखराम वर्ष 2015 में दर्ज मारपीट, धारदार हथियार से चोट पहुंचाने और धमकी देने के मामले में वारंटी था। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...