Auraiya News: मारपीट और धमकी, तीन पर रिपोर्ट
औरैया, अगस्त 27 -- Auraiya News: नवादा ज्वालाप्रसाद गांव में दंपती से गालीगलौज और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। गांव निवासी नीरज ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त को निर्देश कुशवाहा, उसकी पत्नी रेशमा और बेटे गौरव ने विवाद के दौरान उसके और पत्नी ममता के साथ गालीगलौज और मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.