Auraiya News: मानसून ने मोड़ा मुंह, बंधों ने छीना पानी... सूखे खेतों में डीजल के सहारे धान बचाने की जंग
औरैया, जुलाई 26 -- Auraiya News: कंचौसी, संवाददाता। जुलाई का अंतिम सप्ताह चल रहा है, लेकिन कंचौसी क्षेत्र के खेत अब भी बारिश और नहर के पानी का इंतजार कर रहे हैं। सामान्य से कम वर्षा और रजवाहों-बंबों की टेल तक पानी न पहुंचने से धान की रोपाई संकट में पड़ गई है। हालात ऐसे हैं कि किसान महंगा डीजल फूंककर निजी पंपिंग सेट और ट्यूबवेल के सहारे खेत तैयार कर धान की रोपाई कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो रोपी गई फसल को बचाना भी मुश्किल हो जाएगा और उत्पादन पर भी बड़ा असर पड़ेगा। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि जुलाई धान रोपाई का सबसे अहम महीना माना जाता है, लेकिन इस बार न तो पर्याप्त बारिश हुई और न ही नहरों से पानी समय पर मिला। जिन इलाकों में सिंचाई का मुख्य साधन नहर और बंबे हैं, वहां भी टेल तक पानी नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.