औरैया, अक्टूबर 16 -- Auraiya News: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जिले की 15,083 गर्भवती और धात्री महिलाओं के आधार से जुड़े बैंक खातों में सहायता राशि भेजी जा चुकी है। योजना के पोर्टल पर अब तक 17,058 लाभार्थियों का पंजीकरण कराया गया है। पात्र महिला को पहली बार गर्भवती होने पर दो किस्तों में पांच हजार रुपये, जबकि दूसरी संतान बालिका होने पर एकमुश्त छह हजार रुपये देने का प्रावधान है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसका उद्देश्य पात्र गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी व्यवहार में सुधार करना है। इसके साथ ही गर्भावस्था और प्रसव के बाद पर्याप्त पोषण व देखभाल सुनिश्चित करने तथा कन्या जन्म के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विक...