औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: क्षेत्र के दोही गांव स्थित मां दहेली दरबार में इस वर्ष भी रामलीला और मेले का आयोजन किया जाएगा। मां दहेली रामलीला कमेटी ने आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेला 17 अक्टूबर से शुरू होगा। पहले दिन 17 अक्टूबर को ताड़का वध और 18 अक्टूबर को धनुष यज्ञ का मंचन होगा। रामलीला में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, परशुराम, राजा जनक, विश्वामित्र, दशरथ, रावण और बाणासुर सहित विभिन्न पात्रों की लीलाएं कलाकार प्रस्तुत करेंगे। नृत्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। भगवान राम की भूमिका कानपुर के अजय दीक्षित, लक्ष्मण की अर्पित पांडेय और परशुराम की भूमिका रमन तिवारी निभाएंगे। अजय द्विवेदी राजा जनक, राजू विश्वामित्र, दिबियापुर के श्याम सुंदर पांडेय दशरथ और सुदेतन मिश्रा रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ताड़क...