औरैया, जुलाई 27 -- Auraiya News: भदसान गांव में तालाब में डूबकर सात वर्षीय रिशू की मौत ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। घर का इकलौता बेटा हमेशा के लिए चला गया, जिससे मां की गोद सूनी हो गई और दो बहनों के सिर से भाई का साया उठ गया। जब रिशू का शव अस्पताल से घर पहुंचा तो मां नीलम देवी बेटे से लिपटकर बिलख उठीं। वह बार-बार यही कहती रहीं कि मेरा बेटा वापस आ जाओ। पिता शिव सिंह भी गहरे सदमे में नजर आए और परिजनों को संभालना मुश्किल हो गया। रिशू की बड़ी बहन 10 वर्षीय शिवानी और पांच वर्षीय छोटी बहन भाई के शव के पास फूट-फूटकर रोती रहीं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: इकलौते बेटे को निगल गया तालाब, खेलते-खेलते डूबा सात वर्षीय रिशू दोनों बहनों को शायद अब भी विश्वास नहीं हो रहा था कि उनके साथ खेलकर घर से निकला भाई अब कभी लौटकर नहीं आएगा।घटना के बाद पूरे गांव म...