औरैया, जुलाई 23 -- Auraiya News: सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढिकियापुर में मां गमा देवी मंदिर परिसर में लगी हाईमास्ट लाइट पिछले कई महीनों से खराब पड़ी है। इससे शाम ढलते ही पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है और बरसात के मौसम में ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईमास्ट लाइट के खंभे के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन के कारण लाइट खराब हो गई है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। अंधेरे के कारण बरसात में जहरीले कीड़ों और सर्पों का खतरा भी बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: पुस्तकालय चौक पर नहीं जलती हाईमास्ट लाइट समाजसेवी नंदू शर्मा, श्याम सिंह कुशवाहा, राधेश्याम राजपूत, संतोष राजपूत, इमरान खान, बबलू दोहरे, ज्ञान सिंह, रामू सिंह, संजू कुशवाहा, हुकुम बाथम और टीट...