औरैया, जुलाई 21 -- Auraiya News: फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के अनंतपुर दौलतपुर गांव में एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पीड़िता की तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव निवासी कुसुमलता पत्नी वीरेंद्र बाबू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे वह खेत से घास काटकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान गांव की सीमा पत्नी सरनाम सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सीमा के पति सरनाम सिंह ने औरैया के गोविंद नगर निवासी अपने भतीजे शिवम पुत्र रामजीवन को बुला लिया। इसके बाद शिवम तीन-चार अन्य युवकों के साथ मौके पर पहुंच...