Auraiya News: महिला से डंडे से मारपीट, दो के खिलाफ मुकदमा
औरैया, अगस्त 12 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के सकरावा मौजा ग्वारी गांव में पड़िया के खूंटे से खुलने के बाद हुए विवाद में महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। सकरावा मौजा ग्वारी निवासी रिंकी देवी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उसके दरवाजे पर बंधी पड़िया खूंटे से खुल गई थी। इसी दौरान गांव निवासी काजल उर्फ निर्दोष वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर लात-घूंसों और डंडे से मारपीट करने का आरोप है। महिला ने 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी लेने के बाद चली गई। आरोप है कि इसके बाद जीतू सिंह वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थाना प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.