औरैया, सितम्बर 22 -- Auraiya News: बुढ़वा मंगल पर उमरी स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में ऐतिहासिक दंगल आयोजित किया गया। विभिन्न प्रदेशों से आए पहलवानों ने अखाड़े में दमखम दिखाया। महिला पहलवानों के रोमांचक मुकाबले विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। उनके दांव-पेंच पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने ध्वज पूजन और फीता काटने के बाद पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंदिर को और भव्य स्वरूप दिया जाएगा। इससे पहले मंदिर के महंत रमेश दास ने उन्हें पूजन और दर्शन कराया। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर स्थित बाबा राघव दास की समाधि पर अर्जी लगाकर मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Orai News: विशाल दंगल में दो दर्जन पहलवानों ने दिखाया दमखम परिसर में विशाल भंडारा भी आयोजित किया गय...