औरैया, अक्टूबर 16 -- Auraiya News: अपराध और उत्पीड़न से प्रभावित पीड़िताओं एवं पात्र आश्रितों को आर्थिक सहायता देने के लिए शुक्रवार को जिला संचालन समिति के सामने 33 मामले रखे गए। जांच और विचार-विमर्श के बाद समिति ने 30 मामलों को स्वीकृत करने तथा तीन प्रकरणों को निरस्त करने की संस्तुति की। कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना की जिला संचालन समिति की बैठक हुई। इसमें पीड़िताओं और उनके आश्रितों को आर्थिक क्षतिपूर्ति एवं राहत राशि उपलब्ध कराने से संबंधित मामलों पर विचार किया गया। समिति के सामने रखे गए 33 मामलों में पॉक्सो अधिनियम के सर्वाधिक 26 प्रकरण शामिल थे। इसके अलावा एससी एक्ट के चार और डीपी एक्ट के तीन मामले प्रस्तुत किए गए। समिति के सदस्यों ने उपलब्ध अभिलेखों, ...