औरैया, सितम्बर 22 -- Auraiya News: बुढ़वा मंगल पर मंगलवार को कस्बे के महावीर धाम मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से देर रात तक हनुमान जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। भक्तों ने पुए और लड्डू का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने मंदिर में झंडे और घंटे भी चढ़ाए। बुढ़वा मंगल को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। परिसर में दिनभर भक्ति गीत गूंजते रहे। अखंड पाठ के आयोजन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। सुबह शुरू हुआ प्रसाद वितरण देर रात तक चलता रहा। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बुढ़वा मंगल पर गूंजा सुंदरकांड, भंडारों में उमड़े श्रद्धालु ट्रस्ट के सदस्यों ने मंदिर की सभी व्यवस्थाएं संभालीं। मंदिर के बाहर विशाल मेला लगाया गया। इसम...