औरैया, सितम्बर 17 -- Auraiya News: बाबरपुर-अजीतमल कस्बे में गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। मशीनरी दुकानों, कारखानों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की गई। कारीगरों ने मशीनों और औजारों का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। विद्यानगर में थाने के पास विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाबरपुर बाजार स्थित रौथा बाबा समाधि स्थल को फूलों और झालरों से सजाया गया। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्प एवं प्रसाद अर्पित कर पूजन किया। कामकाज में उपयोग होने वाली मशीनों और उपकरणों की भी पूजा की गई। पूजन के बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: विश्वकर्मा जयंती पर बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा इसमें बड़ी...