Auraiya News: मरीजों की बढ़ती भीड़ संभालेंगे तीन उप चिकित्सा अधीक्षक
औरैया, सितम्बर 26 -- Auraiya News: मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालयों में मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच व्यवस्थाएं सुधारने के लिए तीन वरिष्ठ चिकित्सकों को उप चिकित्सा अधीक्षक नामित किया गया है। तीनों को प्रशासनिक व्यवस्था, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और 300 शैय्या चिकित्सालय की अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ दवा, जांच, भोजन और सफाई व्यवस्था की निगरानी भी इनके जिम्मे रहेगी। पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार दंत रोग विभाग की सह आचार्य डॉ. जूही यादव, हड्डी रोग विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मायाशंकर और बाल रोग चिकित्साधिकारी डॉ. रंजीत सिंह कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से उप चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। मुख्य चिकित्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.