औरैया, अक्टूबर 14 -- Auraiya News: विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के लिए 17 एवं 24 अक्टूबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। दोनों दिन जिले के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी सुबह 10 से शाम चार बजे तक उपस्थित रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शिविरों में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदक को फार्म के साथ नवीनतम फोटो तथा जन्मतिथि और पते से संबंधित जरूरी दस्तावेज देने होंगे। यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका, 17 और 24 को लगेंगे विशेष कैंप प्रत्येक मतदान केंद्र पर सहायता पटल भी बनाया जाए...