औरैया, अक्टूबर 16 -- Auraiya News: मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के लिए जिले के सभी मतदेय स्थलों पर 17 और 24 अक्तूबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। दोनों दिन बूथ स्तरीय अधिकारी सुबह 10 से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सहायता चौकी बनाकर नागरिकों को फॉर्म-6 भरने और जरूरी अभिलेखों की जानकारी दी जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने का अवसर देना है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: पुनरीक्षण के लिए 17 व 24 को लगेंगे विशेष कैंप अभियान में उन नागरिकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची म...