औरैया, सितम्बर 5 -- Auraiya News: गाटा पर मकान बने होने के बावजूद उसे प्लाट दर्शाकर गलत तरीके से बैनामा कराने का मामला शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा। गोहानी खुर्द निवासी ईशू कुमार ने शिकायत देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 68 शिकायतें आईं। इनमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील अजीतमल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी निखिल राजपूत ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। गोहानी खुर्द निवासी ईशू कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया कि गांव स्थित गाटा संख्या 386/09 का गलत तरीके से बैनामा कराया गया है। उनका कहना है कि मौके पर मकान बने हुए हैं, इसके बावजूद अभिलेखों में प्लाट दर्शाकर बैनामा कराया गया। उन्होंने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता शिव सिंह न...