औरैया, नवम्बर 5 -- Auraiya News: औरैया। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ की ओर से आयोजित मंडल स्तरीय संस्कृत प्रतिभान्वेषण प्रतियोगिता-2026 में सुदिति ग्लोबल एकादमी की छात्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात की छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी है। कानपुर मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्रा समृद्धि गुप्ता ने प्रतिभाग किया था। प्रमाणपत्र के अनुसार प्रतियोगिता में संस्कृत गीत, संस्कृत सामान्यज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं श्लोक अन्त्याक्षरी जैसी विधाएं शामिल थीं। समृद्धि ने अपने प्रदर्शन से द्वितीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें 30 सितंबर 2026 को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। प्रमाणपत्र पर उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के निदेशक प्रेमेन्द्र कुमार गुप्त और प्रतियोगिता संयोजक के हस्ताक्षर हैं। समृद्धि ने विद्यालय की ...