Auraiya News: भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियां पूरी
औरैया, जुलाई 12 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के सोमवार को प्रथम जनपद आगमन को लेकर रविवार को जिला कार्यालय पर संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वागत कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होकर स्वागत को सफल बनाने की अपील की। जिला प्रभारी आनंद सिंह ने आगमन कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में जिला महामंत्री सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.