औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए वरिष्ठ नेता अशोक दोहरे को अनुसूचित मोर्चा का औरैया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन से समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई दी। सहार क्षेत्र निवासी अशोक दोहरे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। वह वर्ष 2000 से 2005 तक जिला पंचायत सदस्य रहे। इससे पहले उन्होंने भाजपा के सहार मंडल अध्यक्ष सहित संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। वह सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहे हैं। उनकी पत्नी भी वर्ष 2010 से 2015 तक जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। यह भी पढ़ें- यूपी भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष घोषित पार्टी नेतृत्व ने उनके लंबे राजनीतिक और सांगठनिक अ...