औरैया, अक्टूबर 3 -- Auraiya News: शहर स्थित गंगा इच्छा मंदिर में शनिवार रात भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायकों ने एक के बाद एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक महावीर शर्मा एडवोकेट ने बताया कि भजन संध्या का आयोजन 28वीं पुण्यतिथि पर किया गया। भजन गायक सौरभ भदौरिया और उनके साथियों ने देवी गीत एवं अन्य भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। भजनों के दौरान महिलाओं ने नृत्य भी किया। आयोजक शिवम शर्मा ने कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर किरण शर्मा, शैला शर्मा, बुलबुल मिश्रा और उर्मिला समाधिया समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...