Auraiya News: ब्रह्मदेव मंदिर में भंडारा, कन्याओं को कराया भोज
औरैया, अक्टूबर 16 -- Auraiya News: भाग्यनगर ब्लॉक के जमौली गांव स्थित ब्रह्मदेव मंदिर में शुक्रवार को भंडारा आयोजित किया गया। मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने ब्रह्मदेव के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीणों ने सेवा भाव के साथ आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इस दौरान मनोज मिश्रा, कमल वर्मा, अवनीश अवस्थी, ग्रीस रावत और राजेश कुशवाह सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.