औरैया, अक्टूबर 27 -- Auraiya News: यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 58 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन केंद्रों के साथ विद्यालयवार छात्रों के आवंटन की सूची भी जारी कर दी गई है। किसी केंद्र या छात्र आवंटन को लेकर आपत्ति अथवा सुझाव देना है तो इसके लिए 28 अक्तूबर तक का समय है। निर्धारित तारीख के बाद मिलने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया के तहत जिले से भेजी गई जानकारी के आधार पर यह सूची तैयार की है। जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन और परीक्षण के बाद प्रस्तावित केंद्रों की सूची 26 अक्तूबर को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। यह भी पढ़ें- Gonda News: जिले में बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी, 26 परीक्षा केंद्र घटे सूची...