Auraiya News: बैनामे में स्टांप शुल्क की कमी पकड़ी, एआईजी को भेजी रिपोर्ट
औरैया, सितम्बर 8 -- Auraiya News: विकासखंड क्षेत्र के भैंसोल गांव में कृषि भूमि पर बने मकान के बैनामे में स्टांप शुल्क की कमी का मामला सामने आया है। ग्रामीण की शिकायत पर बिधूना के रजिस्ट्रार ने मौके पर जांच की। जांच में स्टांप शुल्क कम लगाए जाने की पुष्टि होने पर रिपोर्ट एआईजी कार्यालय भेजी जा रही है। विभाग की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। भैंसोल गांव में कृषि भूमि के गाटा संख्या 774 पर बने मकान का बैनामा 21 अगस्त 2026 को हुआ था। अवधेश कुमारी ने यह बैनामा ब्रजेंद्र सिंह और उनके भाई हरीकिशन के नाम किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बैनामे में संपत्ति के हिसाब से निर्धारित स्टांप शुल्क जमा नहीं किया गया और महज 5700 रुपये के स्टांप लगाए गए। ग्रामीण की शिकायत मिलने पर बिधूना के रजिस्ट्रार कपूर चंद्र नायक ने मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.