Auraiya News: बैंड-बाजों के साथ निकली भोले शंकर की बारात
औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: फफूंद, संवाददाता। नगर में रविवार को भगवान भोले शंकर की भव्य बारात निकलने के साथ 157वें श्रीरामलीला एवं दशहरा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियों, बैंड-बाजों और डीजे के साथ निकली बारात में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। भगवान शिव के गणों के रूप में सजे कलाकार और भूत-पिशाच की वेशभूषा धारण किए बाराती आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया गया। रामलीला मैदान से निकली शिव बारात को समाजसेवी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बारात शुरू होते ही पूरा नगर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़े। बारात में सजी देवी-देवताओं की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। भगवान शिव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.