औरैया, जुलाई 17 -- Auraiya News: कस्बा बेला के छात्र ने नीट यूजी-2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दूसरे प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 11,500वीं रैंक प्राप्त की। उनकी सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कस्बा निवासी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरवा धनी में तैनात सहायक अध्यापक शिव किशोर दीक्षित के इकलौते पुत्र देवेश दीक्षित ने यह उपलब्धि हासिल की है। पहले प्रयास से मिले अनुभव और लगातार मेहनत के दम पर उन्होंने दूसरे प्रयास में अपना लक्ष्य प्राप्त किया। उनकी सफलता को क्षेत्र के युवा प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं। यह भी पढ़ें- मॉक टेस्ट में कम नंबर आए तो माता-पिता ने... अब NEET UG 2026 में कृतिक जैन ने हासिल किया AIR 18 देवेश के परिवार में शिक्षा का बेह...