औरैया, अगस्त 21 -- Auraiya News: स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंचौसी नहर पटरी रोड पर गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में सेवानिवृत्ति अधेड़ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वो दिल्ली से लौट रहे अपने बेटे को लेने के लिए फफूंद रेलवे स्टेशन जा रहे थे तभी रास्ते में सड़क पर आवारा जानवर की चपेट में आकर जान गंवा बैठे। दिबियापुर थाना क्षेत्र के ही गांव अमरपुर निवासी राम करन पाल गुरुवार शाम करीब आठ बजे बाइक से अपने बेटे जितेंद्र को लेने दिबियापुर के फफूंद रेलवे स्टेशन आ रहे थे। जितेंद्र दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है और उसके आने की जानकारी पर रामकरन उसे लेने के लिए घर से निकले थे। पुरानी दिबियापुर गांव के पास अचानक उनकी बाइक के सामने गाय आ गई। बाइक गाय से टकरा गई और रामकरन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा होते ही आसपास के लोग ...