Auraiya News: बुढ़वा मंगल पर गूंजा सुंदरकांड, भंडारों में उमड़े श्रद्धालु
औरैया, सितम्बर 22 -- Auraiya News: बुढ़वा मंगल मंगलवार को कस्बे में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना हुई। हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। जगह-जगह लगे भंडारों में सैकड़ों श्रद्धालुओं और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। जनता महाविद्यालय परिसर स्थित ध्यान मंदिर में श्रद्धालुओं ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया। इसके बाद आयोजित भंडारे में करीब डेढ़ कुंतल पूड़ी तैयार कराई गई। श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी और बूंदी का प्रसाद बांटा गया। करीब तीन घंटे तक चले भंडारे में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ आसपास के लोगों और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी मनोज दुबे ने बुढ़वा मंगल का धार्मिक महत्व बताया और श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.