Auraiya News: बुलेट की टक्कर से युवक का पैर टूटा, अज्ञात चालक पर मुकदमा
औरैया, अगस्त 7 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस के सामने तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के पैर की हड्डी टूट गई और अन्य चोटें भी आईं। घायल का इलाज चल रहा है। उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने बुलेट के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उम्मेदपुर निवासी विमलेश प्रताप सिंह राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 जुलाई को उनके भाई उदय प्रताप सिंह की मोटरसाइकिल खराब हो गई थी। वह उसे धक्का देकर ठीक कराने के लिए अजीतमल स्थित मिस्त्री के पास ले जा रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अजीतमल पोस्ट ऑफिस के सामने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान औरैया की ओर से आ रहे बुलेट चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में आकर उदय प्रताप सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.