औरैया, जुलाई 27 -- Auraiya News: प्राथमिक विद्यालय अयाना में शिक्षकों के विवाद के बाद शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरती नजर आ रही है। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता का खामियाजा अब मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को विद्यालय में न तो मध्यान्ह भोजन बना और न ही बच्चों को फल वितरित किए गए। दिनभर भूखे रहने के बाद बच्चे घर पहुंचे तो अभिभावकों में नाराजगी फैल गई। लोगों ने इसे बेसिक शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि 14 जुलाई को प्रधानाध्यापक की अनुपस्थिति और शिक्षामित्र नूरीना मुबारक के देर से विद्यालय पहुंचने को लेकर विवाद हुआ था। यह भी पढ़ें- Ghumla News: चावल खत्म होने से नगड़ी स्कूल में नहीं बना मध्यान्ह भोजन,भूखे लौटे बच्चे उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने के दौरान सहायक अध्यापिका शि...