Auraiya News: बीएसए कार्यालय पहुंचे डीएम, फाइलों से लेकर सफाई तक की परखी हकीकत
औरैया, जुलाई 14 -- Auraiya News: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने औचक निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति, लंबित पत्रावलियों, अभिलेखों के रखरखाव और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कई बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए। कुछ स्थानों पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी भी जताई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसके बाद विभिन्न शाखाओं और पटलों का निरीक्षण कर कर्मचारियों से उनके दायित्वों, लंबित प्रकरणों और उनके निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी पत्रावली को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और सभी शासकीय कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.