औरैया, जुलाई 6 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल में बिना निर्माण कार्य के ही लोकार्पण शिलालेख लगाए जाने का मामला सामने आने के बाद सोमवार को प्रशासन को उसे हटाना पड़ा। वार्ड संख्या-08 सूर्यनगर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के नाम पर लगाए गए शिलालेख को विवाद बढ़ने और जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद नगर पंचायत ने हटवा दिया। अवर अभियंता (जेई) ने भी इसे कर्मचारियों और ठेकेदार की त्रुटि स्वीकार किया है। जानकारी के अनुसार सूर्यनगर मोहल्ले में शिवकुमार के मकान से भारत भारती विद्यापीठ विद्यालय तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के नाम पर मई 2026 में मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री के निर्देशन में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक तथा सभासद अनुज प्रताप सिंह के नाम का लोकार्पण शिलालेख स्थापित कर दिया गया था। जबकि मौ...