Auraiya News: बिधूना में संपूर्ण समाधान दिवस आज
औरैया, सितम्बर 4 -- Auraiya News: तहसील बिधूना में शनिवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। शासन के निर्देश पर प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में पांच सितंबर को बिधूना तहसील में आयोजन होगा। जिला प्रशासन ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को समय से समाधान दिवस में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.