औरैया, अगस्त 3 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के इकौरापुर गांव से बिठूर कांवड़ लेने गए श्रद्धालुओं के जत्थे में रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। शिवली रोड पर डंपर से बाइक की टक्कर के बाद लोडर पर सवार एक युवक सड़क पर कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि हादसे में घायल दो अन्य युवकों का उपचार चल रहा है। सोमवार को युवक का शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, इकौरापुर निवासी धर्मपाल उर्फ कल्लू यादव का 22 वर्षीय पुत्र धर्मराज यादव, संजू का 21 वर्षीय पुत्र रामजी यादव तथा अशोक का 17 वर्षीय पुत्र ईशू गांव के अन्य साथियों के साथ रविवार को लोडर और बाइकों से बिठूर कांवड़ लेने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- बेगूसराय में स्कार्पियो से कुचलकर...