औरैया, अगस्त 25 -- Auraiya News: औरैया के बिधूना कस्बे के मोहल्ला किशोरगंज में सोमवार देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकराने के बाद पूर्व सैनिक के मकान के शटर में जा घुसी। टक्कर से बिजली का पोल टेढ़ा हो गया और मकान का शटर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुलने से उसमें सवार दोनों युवक बच गए। हादसे के बाद दोनों कार मौके पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार किशोरगंज की गली में तेज रफ्तार से जा रही थी। अचानक चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार घूमकर सामने स्थित पूर्व सैनिक सोनेलाल पाल के मकान के मुख्य शटर में जा घुसी। हादसे के समय कार में चालक समेत दो युवक सवार थे। टक्कर ...