Auraiya News: बिजली के पोल से टकराई बाइक, युवक गंभीर
औरैया, सितम्बर 4 -- Auraiya News: बेला-दिबियापुर मार्ग पर शुक्रवार शाम नुनारी मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी बेला पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। चिरौली निवासी 30 वर्षीय सोनू शुक्रवार शाम बाइक से बेला से अपने घर लौट रहा था। नुनारी मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर लगने से सोनू गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। हादसा देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार और आरक्षी विशाल तंवर मौके पर पहुंचे। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी बेला भिजवाया गया। यहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.