औरैया, सितम्बर 28 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र की गैली ग्राम पंचायत के मजरा तर्कों में सोमवार को बिजली की लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मोर को मृत पड़ा देखकर पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी-7033 की पुलिस टीम और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने मृत मोर को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। वन दरोगा सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली की लाइन की चपेट में आने से मोर की मौत हुई थी। विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोर का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...