औरैया, सितम्बर 28 -- Auraiya News: जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने सोमवार को 100 शैय्या चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। उन्होंने चिकित्सकों को अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही लिखने और मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए बाध्य नहीं करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रखने के साथ परिसर में सफाई व्यवस्था बेहतर करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं और मरीजों के उपचार की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को उपचार के दौरान अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। चिकित्सक मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए न लिखें। अस्पताल परिसर में नियमित सफाई कराने के साथ अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रखी जाएं, जिससे मरीजों और तीमारदारों को असुविधा न हो। इसके बा...