औरैया, जुलाई 16 -- Auraiya News: चपटा विद्युत उपकेंद्र के महाराजपुर फीडर से जुड़े गांवों में बिजली की बार-बार कटौती से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार रात करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन महज आधे घंटे बाद सुबह साढ़े नौ बजे फिर बिजली चली गई। इसके बाद शाम करीब चार बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी। बिजली संकट से नगला पाठक, द्वारिकापुर, काजीपुर, विजयपुर, पड़रिया, मिश्रीपुर, टिकुरिया बाग, अखबरपुर ढांडा, मिल्क हुसैनपुर समेत आसपास के कई गांव प्रभावित रहे। लगातार बिजली नहीं मिलने से उमस भरी गर्मी में लोगों की रात बेचैनी में गुजरी। यह भी पढ़ें- 21 घंटे से ठप रही बिजली, मंडी फीडर के ग्रामीण बेहाल पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही और घरेलू कामकाज भी ठप पड़ गया। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार बि...