औरैया, अगस्त 22 -- Auraiya News: तेज बारिश के बाद भाग्यनगर स्थित किसान इंटर कॉलेज परिसर और मुख्य द्वार के सामने सड़क पर जलभराव हो गया। विद्यार्थियों और कॉलेज स्टाफ को पानी से होकर गुजरना पड़ा। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दिनों में हर साल यहां समस्या खड़ी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन-चार वर्षों से बरसात के दिनों में कॉलेज के सामने वाली सड़क पर पानी भर जाता है। शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद भी सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया। इससे कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़क और कॉलेज परिसर में भर जाता है। कई दिनों तक पानी जमा रहने से आवागमन में दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल निकासी की स...