औरैया, अगस्त 27 -- Auraiya News: लगातार बारिश के बीच गुरुवार को मुरादगंज रोड पर गदनपुर मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ा पेड़ अचानक गिर गया। इसकी चपेट में एक डीसीएम आ गया। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पेड़ सड़क पर गिरने से करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं। गुरुवार को पेड़ अचानक सड़क पर आ गिरा। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से पेड़ को काटकर सड़क से हटाने का काम शुरू किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रास्ता साफ हुआ और वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। स्थानीय लोगों ने बारिश से कमजोर हो चुके सड़क किनारे के पेड़ों की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि स...