औरैया, सितम्बर 26 -- Auraiya News: मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के बीच शुक्रवार रात करीब 11 बजे कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार दोपहर तक करीब 15 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लंबे समय से बिजली न आने के कारण घरों में लगे इन्वर्टर भी बंद हो गए। इससे लोगों को पानी और मोबाइल चार्जिंग तक के लिए परेशान होना पड़ा। बिजली विभाग के अनुसार डुहल्ला गांव के पास बारिश और तेज हवा के कारण एक पेड़ बिजली लाइन पर गिर गया। इसकी चपेट में आकर बिजली का खंभा टूट गया और आपूर्ति बाधित हो गई। यह भी पढ़ें- Auraiya News: 30 घंटे से बिजली गुल, अजीतमल के 15 वार्ड और सौ गांव बेहाल सूचना मिलने पर अवर अभियंता और बिजली कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। लगातार बारिश के कारण नया खंभा लगाने और लाइन की मरम्मत में दिक्कत आई। बिजली गुल ह...