औरैया, सितम्बर 25 -- Auraiya News: रिमझिम बारिश के बीच शुक्रवार को भगवान गणपति की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकले श्रद्धालुओं ने नाचते-झूमते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए गणपति को भावभीनी विदाई दी। बारिश भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं कर सकी। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। कस्बे के महामाई मंदिर और नगर पंचायत कार्यालय के सामने बने पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। कई दिनों तक सुबह-शाम पूजा-अर्चना और आरती के बाद शुक्रवार को विसर्जन की तैयारी शुरू हुई। पंडालों में विधि-विधान से पूजन कर श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति से सुख-समृद्धि की कामना की। महामाई मंदिर से निकली शोभायात्रा में भगवान गणेश की प्रतिमा को फूलों से सजे रथ पर विराजमान किया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जयकारों के साथ गण...