औरैया, अगस्त 7 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के गांव समरथपुर में शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान छत से कपड़े उतारने गए एक मजदूर की पैर फिसलने से नीचे गिरकर मौत हो गई। एक सप्ताह पहले ही मजदूर ने अपनी बेटी की शादी की थी। घर में शादी की खुशियां अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई थीं कि हादसे से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अयाना थाना क्षेत्र के गांव प्रेमनगर निवासी 45 वर्षीय लाल सिंह करीब पांच वर्ष से औरैया के समरथपुर गांव में किराये के मकान में अपने बच्चों के साथ रह रहे थे। पत्नी की मृत्यु के बाद लाल सिंह मजदूरी कर दो पुत्रियों और एक पुत्र का पालन-पोषण करने के साथ उनकी पढ़ाई और घर का खर्च चला रहे थे। परिजनों के मुताबिक करीब एक सप्ताह पहले ही लाल सिंह ने अपनी पुत्री बबिता देवी की शादी की थी। परिवार अभी शादी की...